फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration will do strict action for bring district to green zone in gorakhpur

Coronavirus in Gorakhpur: सभी हॉट स्पॉट एरिया के लिए पास पर प्रतिबंध, ये है बड़ी वजह

Thu, 30 Apr 2020 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Apr 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Administration will do strict action for bring district to green zone in gorakhpur
देवरिया बाईपास के पास वाहन चालकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले को फिर से ग्रीन जोन में लाने के लिए जिला प्रशासन रेड जोन जैसी सख्ती करेगा। कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद से ही सख्ती शुरू भी हो गई थी, लेकिन अब दूसरा केस मिलने के बाद इसे और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके तहत संतकबीरनगर, बस्ती समेत अन्य रेड जोन एरिया के लिए अब पास नहीं जारी किया जाएगा। इन जगहों के लिए पास के लिए आवेदन करने वाले बहुत से लोग जहां कलेक्ट्रेट से लौटाए जा रहे हैं, वहीं ऑनलाइन आवेदन भी निरस्त कर दिए जा रहे हैं। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही इन स्थानों के लिए पास जारी होगा, उसके लिए भी डीएम की अनुमति जरूरी होगी।
विज्ञापन

 
मंगलवार तक तो एंबुलेंस की जांच सिर्फ बॉर्डर पर हो रही थी, लेकिन बुधवार से शहर समेत जिले के सभी स्थानों पर जांच शुरू कर दी गई। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि किसी भी दशा में जिले की सीमा के भीतर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ वहीं एंबुलेंस आ सकेंगे, जिन्हें सीएमओ अनुमति देंगे। वह भी सीधे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र जाएंगे फिर मरीज के घर। उन्होंने बताया कि रेड जोन के क्षेत्रों में पास नहीं जारी किया जाएगा। किसी को बहुत इमरजेंसी है या गोरखपुर से किसी अन्य शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, तो उसपर विचार किया जाएगा।


डीएम ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के गांव हाटा बुजुर्ग को पूरी तरह सील कर दिया गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। प्रशासन जरूरी सेवाओं की सप्लाई खुद करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed