{"_id":"601e720e0be57025e541b0ee","slug":"administration-preparing-for-sunehri-sweet-potato-festival-after-paying-tribute-to-martyrs-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शहीदों को नमन करने के साथ अब सुनहरी महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शहीदों को नमन करने के साथ अब सुनहरी महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे अधिकारी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा की घटना के शताब्दी वर्ष के मौके पर शहीदों को नमन करने के साथ ही प्रशासन अब पूर्वांचल में सुनहरी शहकरकंद की खेती को बढ़ावा देने में भी जुट गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को प्रस्तावित सुनहरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पौष्टिकता से भरपूर शकरकंद को शहर के सभी प्रमुख होटल और रेस्त्रां के मेन्यू में भी जगह दिलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यह पहला मौका है जब झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर गोरखपुर जिले में सुनहरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके बाद कुछ और जिलों में भी इस महोत्सव का आयोजन हो सकता है।
गोरखपुर में महोत्सव का मुख्य आयोजन होटल रैडिसन में होगा। इसके अलावा जिले के तकरीबन 40 के करीब होटल और रेस्त्रां में सुनहरी के व्यंजनों को स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट के रूप में परोसा जा सकता है। महोत्सव में शकरकंद के डिशेज और अन्य उपयोग पर भी चर्चा होगी। सुनहरी, शकरकंद की एक प्रजाति है जो केन्या में पाई जाती है, लेकिन इसे गोरखपुर के आबोहवा में भी उगाने में कृषि वैज्ञानिक डॉ रामचेत चौधरी को सफलता मिली है।

सुनहरी शकरकंद के फायदे बताएंगे
डीएम के विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि महोत्सव में शकरकंद की सुनहरी प्रजाति के फायदे बताने के साथ होटल रेस्त्रां को इसके डिस को अपने मेन्यू में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी मांग बढ़ेगी तो किसान भी इसकी खेती के लिए आगे आएंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी। लोगों को पोषण युक्त व्यंजन भी मिलेंगे।
हॉट कुक्ड योजना एवं मिड डे मील में शामिल करने की तैयारी
पोषण के खजाने सुनहरी शकरकंद को आंगनबाड़ी के हॉट कुक्ड योजना और परिषदीय स्कूलों के मिड डे मील योजना में भी शामिल करने का प्रस्ताव भी शासन को महोत्सव के दौरान भेजा जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ रामचेत चौधरी के मुताबिक 100 ग्राम सुनहरी में मौजूद 20 मिग्रा बीटा कैरोटीन हफ्ते भर के लिए जरूरी विटामिन-ए की आपूर्ति कर देता है। सुनहरी में थोड़ी मात्रा में मिलने वाला एंटी आक्सीडेंट यकृत और कैंसर जैसे रोगों के रोकथाम में मददगार है। इसकी खेती की लोकप्रियता कुपोषण के खिलाफ जंग साबित हो सकती है।