फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aditya shines in National Deaf Championship

Gorakhpur News: राष्ट्रीय डेफ चैंपियनशिप में आदित्या की सुनहरी चमक, दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

Mon, 20 Feb 2023 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

कोच एवं पिता दिग्विजयनाथ यादव ने बताया कि आठवीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर डेफ चैंपियनशिप में आदित्या यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर बालिका की एकल और जूनियर मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
Aditya shines in National Deaf Championship
इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय डेफ चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली आदित्या यादव और सोनम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंदौर में आयोजित 25वीं नेशनल डेफ चैंपियनशिप में बैडमिंटन सनसनी गोरखपुर की आदित्या यादव ने एक बार फिर कमाल किया है। आदित्या ने एकल और युगल स्पर्धा में दो स्वर्ण सहित एक रजत पदक पर कब्जा जमाया है। आदित्या की उपलब्धि से गोरखपुर के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


कोच एवं पिता दिग्विजयनाथ यादव ने बताया कि आठवीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर डेफ चैंपियनशिप में आदित्या यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर बालिका की एकल और जूनियर मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। जबकि ,जूनियर बालिका युगल स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। आदित्या की इस सफलता पर उसके कोच दिग्विजयनाथ यादव, स्पेशल कोच संजीत प्रधान और गोरखपुर बैडमिंटन संघ के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बधाई दी है।
विज्ञापन


सोनम चौधरी को सीनियर युगल में कांस्य
इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर की सोनम चौधरी ने भी सफलता हासिल की है। सोनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीनियर युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed