{"_id":"63452c3137fb882e4859555e","slug":"adg-wrote-a-letter-to-officers-to-get-private-buses-out-of-gorakhpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: निजी बसों पर पहल हो चुकी है फेल, देखिए! इसबार क्या होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: निजी बसों पर पहल हो चुकी है फेल, देखिए! इसबार क्या होता है
Tue, 11 Oct 2022 02:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार अवैध स्टैंड पर कार्रवाई के लिए अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं। सामने आया है कि ये स्टैंड रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप मूर्ति के पास, रोडवेज तिराहा, विश्वविद्यालय चौराहा से कुलपति आवास तक कचहरी/ कमिश्नर कार्यालय के सामने, पैडलेगंज चौकी के पास, नार्मल टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर होटलों के सामने, गोयल गली (धर्मशाला) और पर्यटन कार्यालय के सामने अवैध रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व में निजी बसों को शहर से बाहर करने की कवायद तो फेल हो चुकी है, इसबार एक फिर कोशिश की गई है। एडीजी अखिल कुमार ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर निजी बसों को शहर से बाहर चिह्नित जगहों पर पार्किंग कराने को कहा है। कमिश्नर के साथ एडीजी ने पूर्व में इन जगहों का निरीक्षण किया था, लेकिन तब वहां वाहनों को नहीं भेजा सका था। अब पंद्रह दिन के भीतर इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार अवैध स्टैंड पर कार्रवाई के लिए अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं। सामने आया है कि ये स्टैंड रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप मूर्ति के पास, रोडवेज तिराहा, विश्वविद्यालय चौराहा से कुलपति आवास तक कचहरी/ कमिश्नर कार्यालय के सामने, पैडलेगंज चौकी के पास, नार्मल टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर होटलों के सामने, गोयल गली (धर्मशाला) और पर्यटन कार्यालय के सामने अवैध रूप से चल रहे हैं।
वहीं, नगर निगम की ओर से वैध पार्किंग व वैध ऑटो स्टैंड के लिए पूर्व से ही कुछ जगहों को चिह्नित किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार बंगले के पूरब खाली जमीन, शास्त्री चौराहा के पास चकबंदी आफिस कैंपस, अंबेडकर चौराहा के पास, धर्मशाला रेलवे पुलिया से उत्तर तरफ, विश्वविद्यालय चौराहा गणेश जी की प्रतिमा के सामने की जगह शामिल है। लेकिन, इसके बाद भी अवैध जगहों पर स्टैंड चल रहे हैं।
विज्ञापन
यहां पर पार्किंग का दिया गया सुझाव

- सोनौली, सिद्धार्थनगर की बसें/टैक्सी- महेसरा पुल के पास
- कुशीनगर की ओर से आने-जाने वाली बसें- माड़ापार, कुसम्ही के पास
- बिहार की बसें/टैक्सी- माड़ापार, कुसम्ही के पास
- महराजगंज को जाने वाली बसें- खजांची चौराहे के पास
- पिपराइच को जाने वाली बसें- मेडिकल कॉलेज रोड
- बड़हलगंज, बलिया, मऊ, वाराणसी, आजमगढ़ की बसें- नौसड़ के आगे बाघागाड़ा के पास
- संतकबीरनगर, बस्ती, लखनऊ को जाने वाली बसें- नौसड़ से आगे लखनऊ रोड पर
- गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले वाहन- नार्मल ट्रैक्सी स्टैंड
- रेलवे रोड पर लगने वाली टैक्सी- रेलवेे स्टेशन पार्किंग एरिया के अंदर
- धर्मशाला से पीपीगंज, कैपियरगंज, फरेंदा जाने वाले वाहन- कुष्ठ आश्रम से आगे स्प्रींगर मोड़ पर
- कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, खलीलाबाद के वाहन- लेबर कमिश्नर कार्यालय के पास