फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADG security checked security befor President visit in Gorakhpur

गोरखपुर दौरा: राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी फोर्स हुई मुस्तैद, एडीजी सुरक्षा ने जांची 'सुरक्षा'

Fri, 27 Aug 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Aug 2021 09:29 PM IST
सार

कार्यक्रम स्थल के तीन किलोमीटर क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। दोपहर में एयरफोर्स के अधिकारियों ने भी सुरक्षा-व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
ADG security checked security befor President visit in Gorakhpur
एडीजी सुरक्षा वीके सिंह ने जांची सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी शुक्रवार को ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद हो गए। एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने सुबह पिपरी और सोनबरसा में पहुंचकर सुरक्षा और तैयारी का जायजा लिया। होटल, रेलवे स्टेशन के साथ ही शहर में आने वाली बाहरी गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के तीन किलोमीटर क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। दोपहर में एयरफोर्स के अधिकारियों ने भी सुरक्षा-व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शनिवार सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से एक घंटा पहले ही पिपरी और सोनबरसा गांव को चौतरफा सील कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने फूल प्रूफ इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा वीके सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया। सीसी कैमरा व ड्रोन से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पिपरी और सोनबरसा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


आयुष विश्वविद्यालय से निकली राष्ट्रपति की रिहर्सल फ्लीट
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शनिवार को गोरखपुर आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार की दोपहर में राष्ट्रपति की फ्लीट का रिहर्सल किया गया। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय से सोनबरसा तक पहुंचने में फ्लीट को 40 मिनट का समय लगा। फ्लीट में कुल 27 वाहन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed