{"_id":"5e75f5f98ebc3e729f689de9","slug":"adg-dava-sherpa-order-for-social-site-investigation-due-to-coronavirus-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट के बाद गोरखपुर एडीजी सख्त, अफवाह फैलाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट के बाद गोरखपुर एडीजी सख्त, अफवाह फैलाया तो होगी कार्रवाई
Sat, 21 Mar 2020 04:39 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:39 PM IST
सार
- सभी कप्तानों को दिया निर्देश, सोशल साइट पर निगरानी करे पुलिस
- डॉयल 112 पर गलत सूचना पर भी कार्रवाई हो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना को लेकर पुलिस सर्तक हो गई है। लगातार फैल रहे अफवाहों पर एडीजी सख्त हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को जोन के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि पुलिस सोशल नेटवर्किंग साइटों फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप की निगरानी करें। इसके लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया जाए। साथ ही डॉयल 112 पर फोन कर गलत सूचना देने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
एडीजी दावा शेरपा का मानना है कि यह बहुत ही नाजुक समय है। लोग गलत सूचनाएं दे रहे हैं। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी बिना पुष्टि के ही गलत तथ्य पेश किया जा रहा है। जिससे कभी भी ला एंड आर्डर की स्थित खराब हो सकती है। एडीजी ने लोगों से भी अपील की है कि सही सूचनाएं दें। पुलिस बीमारी से लड़ने के लिए और उनकी मदद को पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को लोगों को जागरूक करने को कहा है। पुलिस लोगों को बताए कि कब और किस बारे में उन्हें पुलिस को सूचना देना है। और बीमारी से बचने के लिए क्या करना है। पुलिसकर्मियों को खुद को बचाते हुए काम करने की भी हिदायत दी है।
इस समय डॉयल 112 पर दें सूचना
एडीजी ने कहा कि अगर किसी मोहल्ले में कोई भी विदेश यात्रा से लौटा हो तो पुलिस को सूचना दें, स्कूल कॉलेज खुले होने की सूचना दें, कोई कोरोना का संदिग्ध हो तो बताएं, बीमार होने के समय अगर एंबुलेंस न पहुंचे तो पुलिस को सूचना दें। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि लोग कोरोना की ही तरह अफवाहों से दूरी बनाए।
अफवाहों फैलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटों की निगरानी का भी निर्देश दिया गया है।
- दावा शेरपा, एडीजी जोन