फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADG Akhil kumar inspecting Hotel Krishna Palace after Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News

Manish Gupta Murder Case: होटल में निरीक्षण करने के बाद बोले एडीजी, सुबूत जुटाने के बाद होगी आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी

Fri, 01 Oct 2021 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 10:52 AM IST
सार

होटल कृष्णा पैलेस में निरीक्षण करने के बाद बोले एडीजी, पुलिस साक्ष्यों का जल्द करें संकलन, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जांच को एसआईडी गठित करने का आदेश।

विज्ञापन
ADG Akhil kumar inspecting Hotel Krishna Palace after Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मामले की जांच के लिए होटल कृष्णा पैलेस पहुंचे एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के आरोपी पुलिस वालों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होने के संकेत एडीजी ने दे दिए हैं। उनका कहना है कि पहले साक्ष्य संकलन होगा और फिर उसी हिसाब से गिरफ्तारी व आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ एफआईआर दर्ज करने पर गिरफ्तारी नहीं होती है। कोर्ट में पुलिस को साक्ष्य दिखाने होते हैं। उधर, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी का कहना है कि कुशल विवेचकों को शामिल कर टीम गठित कर जल्द से जल्द जांच को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन दिन बाद छुट्टी से लौटे एडीजी अखिल कुमार गुरुवार को होटल कृष्णा पैलेस में पहुंचे थे। इस दौरान गहनता से कमरे, बरामदे की जांच के बाद एडीजी ने कहा कि इस बात की जांच कराई जाएगी कि आखिर किस गोपनीय सूचना पर पुलिस होटल में आई थी। सूचना क्या थी और चेकिंग के दौरान ऐसी क्या परिस्थिति हो गई कि इतनी बड़ी घटना हो गई, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन


एडीजी होटल के कमरे को चेक किए, बरामदे आदि में भी गए। पुलिस वालों से घटना के बारे में जानकारी लेकर यह समझने की कोशिश किए कि असल में उस रात हुआ क्या था। हालांकि एडीजी से जाने से पहले ही साक्ष्य साफ हो चुके है। वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं था जिसे देखकर एडीजी कुछ खास समझ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे को सील जरूर किया गया है लेकिन साक्ष्य मिटाने के बाद ऐसा हुआ है। एडीजी अखिल कुमार का कहना है कि होटल में पुलिस के आने का कारण, सूचना देने वाले, होटल की भूमिका समेत सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही सच घटना सामने आ जाएगी।

सीसी टीवी कैमरे की मदद से खोलेंगे मौत का राज

ADG Akhil kumar inspecting Hotel Krishna Palace after Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News
मनीष हत्याकांड की जांच करने होटल पहुंचे एडीजी। - फोटो : अमर उजाला।
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि बड़ा मामले होने के साथ ही पुलिस पर आरोप होने की वजह से आम आदमी भी इसकी सच्चाई जानना चाहता है। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द जांच कर इस बात का पता लगाया जाए कि आखिर हुआ क्या था? होटल के अलावा रास्तों के कैमरे देखे जाएं, ताकि पता चल सके कि व्यापारी को किस ओर से लेकर गए थे। नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज के सीसी टीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। कैमरे की मदद से मौत का राज खोलेने की कोशिश होगी।
 
डॉक्टर की मदद से चोट की बारीकी समझेगी पुलिस
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से भी पुलिस बातचीत करेगी। डॉक्टर की मदद से चोट की बारीकी को समझा जाएगा। उसी से साफ होगा कि आखिर सच्चाई क्या है? एडीजी ने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

क्राइम ब्रांच के दिलीप पांडेय को सौंपी गई विवेचना
एसएसपी ने रामगढ़ताल थाने में इंस्पेक्टर समेत छह पर दर्ज हत्या के केस की विवेचना क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय को सौंपी है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच के लिए केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। विवेचक का कहना है कि केस उन्हें मिल गया है, अब जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed