{"_id":"61c41a5b8e6b394d3325361c","slug":"adg-akhil-kumar-gave-instructions-for-online-meeting-with-ssp-sp-traffic-and-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने दिए निर्देश: चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराएं, पुलिस की तय हो जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने दिए निर्देश: चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराएं, पुलिस की तय हो जिम्मेदारी
Thu, 23 Dec 2021 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 PM IST
सार
एडीजी ने एसएसपी, एसपी यातायात और थानेदारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस भी नर्सिंग होम, दुकान की वजह से जाम लगे, वार्ता कर प्राइवेट गार्ड की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी सिविल पुलिस की होगी। ठेले व अन्य फुटपाथ की दुकानें, चौराहों से दूर लगने दें, लेकिन इनकी नियमित निगरानी करें। एडीजी ने ये निर्देश बुधवार को जाम से निपटने के लिए ऑनलाइन मीटिंग के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी, सीओ व थानेदारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि खास तौर पर सोमवार को लगने वाले जाम से जनता खासी परेशान होती है। इससे पुलिस की छवि भी खराब होती है। सबको मिलकर काम करना होगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे, नर्सिंग होम और दुकानें हैं। इनके बाहर अक्सर जाम लग जाता है। ऐसे नर्सिंग होम और दुकानों को चिह्नित करें। इनके संचालकों से बात करें और उन्हें बताएं कि निजी सुरक्षाकर्मी बाहर खड़ा करके यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएं। बिना सूचना निर्माण कार्य कराया जा रहा हो तो उसे तत्काल रोक दें। जहां काम हो रहा है, वहां ठेकेदारों को अपने सुरक्षाकर्मी तैनात करने होंगे।
एडीजी ने बताया कि इसके लिए कमिश्नर और डीएम से बात हो गई है। वे भी तैयार हैं। सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को वहीं पर लॉक करने का प्रस्ताव है। इस सिलसिले में कमिश्नर ने उपकरण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मांगा है। रेलवे रोडवेज बस स्टेेशन पर बसों की वजह से जाम लगता है, इसलिए प्राइवेट बसों को शहर से बाहर किया जाए। रोडवेज के आरएम से वार्ता कर सरकारी बसों को सही ढंग से खड़ा कराया जाए।