फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Additional Chief Secretary checked preparations for arrival of President in gorakhpur

President Visit: पुख्ता रहेगी राष्ट्रपति की सुरक्षा, आमजन भी परेशान नहीं होंगे

Thu, 26 May 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 May 2022 10:59 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर के निरीक्षण के बाद कहा कि राष्ट्रपति के लीला चित्र मंदिर के भ्रमण का समय बढ़ाना पड़ सकता है। इसमें 15 मिनट से अधिक समय लग सकता है। अभी इसके लिए छह मिनट निर्धारित हैं।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary checked preparations for arrival of President in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियों पूरी हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आमजन को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपर मुख्य सचिव बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था (एडीजी एलओ) प्रशांत कुमार व प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम के साथ गोरखपुर आए। एनेक्सी भवन में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने गीता प्रेस एवं गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कर वहां भी तैयारियां जांची।
विज्ञापन


मगहर संतकबीरनगर में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जांचने के बाद अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी एलओ एवं प्रमुख सचिव पर्यटन के साथ हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति चार जून को दोपहर बाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आएंगे और विश्राम करने के बाद गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने जाएंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन राष्ट्रपति मगहर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रपति भवन को भी भेजी जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव एवं एडीजी एलओ ने कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद तीनों अधिकारी गीता प्रेस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गीता प्रेस की तुलना करना कठिन
गीता प्रेस आए अपर मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बात भी की है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे विश्व में गीता प्रेस की कोई तुलना नहीं है। चार जून को यहां भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें प्रबंधन के आमंत्रण पर राष्ट्रपति शामिल होंगे। एडीजी एलओ ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मानक तय होते हैं, उसी अनुसार तैयारी की जा रही है।

सुरक्षा परखी, गायों को गुड़ भी खिलाया
तीनों अधिकारी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना करने के साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था देखी। अपर मुख्य सचिव ने गोशाला में जाकर गायों को गुड़ व चना भी खिलाया। गोरखनाथ मंदिर से निकलकर तीनों अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और हेलीकाप्टर से लखनऊ प्रस्थान कर गए। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रविन्दर गौड, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई आदि मौजूद रहे।

बढ़ सकता है राष्ट्रपति के लीला चित्र मंदिर देखने का समय
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर के निरीक्षण के बाद कहा कि राष्ट्रपति के लीला चित्र मंदिर के भ्रमण का समय बढ़ाना पड़ सकता है। इसमें 15 मिनट से अधिक समय लग सकता है। अभी इसके लिए छह मिनट निर्धारित हैं। राष्ट्रपति, पहली बार आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस का लोकार्पण करेंगे, यह पुस्तक जिस कोमोरी मशीन पर छपी है, अपर मुख्य सचिव ने उसे भी देखा। इस दौरान गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल व प्रबंधक लालमणि तिवारी उपस्थित थे। संवाद

121 वेदपाठी ब्राह्मण, संस्कृत विद्यालय के छात्र करेंगे मंत्रोच्चार
गोरखपुर।  गोरखनाथ मंदिर के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के गोरखनाथ मंदिर आगमन के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई है। जिस समय राष्ट्रपति मंदिर में  गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने पहुंचेंगे। 121 वेदपाठी ब्राह्मण एवं संस्कृत विद्यालय के छात्र मंत्रोच्चार करेंगे। 21 आचार्य मंदिर के अंदर, बाकी 100 लोग बाहर मंत्रोच्चार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed