फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Additional Chief Judicial Magistrate directed Khorabar Police Station in-charge to investigate.

Gorakhpur News: महिला की मौत मामले में डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Wed, 22 Apr 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Judicial Magistrate directed Khorabar Police Station in-charge to investigate.
गोरखपुर। लापरवाहीपूर्वक इलाज से महिला की मौत के मामले में कोर्ट में डॉ. दिनेश निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता ने मोतीराम अड्डा स्थित विमल लाइफ केयर फालिज हॉस्पिटल के डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष खोराबार को दिया है।
विज्ञापन

वादी राम गोविंद, जो गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम चड़ेरिया के निवासी हैं। उन्होंने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सरिता को पैरों में झुनझुनाहट और सुन्नपन की समस्या थी। इलाज के लिए वह पहले सदर अस्पताल गए थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि इस बीमारी का इलाज मोतीराम अड्डा स्थित विमल लाइफ केयर फालिज हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश निषाद कर सकते हैं। जानकारी पर वे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. दिनेश निषाद ने अपने एक सहयोगी को बुलाकर छह हजार रुपये जमा कराए और एक्यूपंक्चर विधि से इलाज शुरू किया। लगभग 40 से 45 मिनट तक चले इलाज के बाद डॉक्टर और उनके सहयोगी ने महिला को कमर और हाथ में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पुलिस को डॉ. दिनेश निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed