फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action under Gunda Act on 23 including BSP former MLC Ramu Dwivedi in Gorakhpur

पंचायत चुनाव 2021: बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी समेत 23 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

Thu, 01 Apr 2021 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 12:17 PM IST
सार

  •  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस कस रही शिकंजा

 

विज्ञापन
Action under Gunda Act on 23 including BSP former MLC Ramu Dwivedi in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बसपा के पूर्व एमएलसी और बंसहिया निवासी संजीव कुमार द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी सहित 23 लोगों पर पुलिस ने बुधवार को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को पाबंद भी कर चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामू द्विवेदी पर चौरीचौरा थाने में कई केस दर्ज हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चौरीचौरा पुलिस रामू द्विवेदी की निगरानी भी कर रही थी। अब पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बघाड़ निवासी अमित, शिवपुर के मुकेश कुमार, पंसरही के विशाल, गौनर के अंगद, खैराबाद के घनश्याम, विशंभरपुर के सोनू, केवलाचक के पिंटू, शिवपुर के लोरिक, बेलवा खुर्द के संगम, बाल खुर्द के छब्बर, डुमरी खास के शेषनाथ, लक्ष्मणपुर के पिंटू, जगपुर के विश्वजीत, मुंडेरा बाजार के सलमान, समशुद्दीन, चौरी के विवेक, भौवापार के कौशल, लक्ष्मणपुर के यज्ञ प्रताप, डुमरी खुर्द के मंटू सिंह, टेलहनापार के सूरज, विशंभरपुर के मोनू, डुमरी खुर्द के डिंपल, इकबाल के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 23 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और 24 लोगों पर करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में रामू द्विवेदी का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed