{"_id":"69139ce787c0fd095f0e8ba1","slug":"action-taken-against-illegal-soil-mining-in-harpur-budhat-tractor-trolley-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1131676-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हरपुर बुदहट में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हरपुर बुदहट में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के घोठवा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर जब्त कर लिया।
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हरपुर चौराहा से घोठवा मार्ग पर नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर पकड़ा, जो मिट्टी से लदा हुआ था। पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ अंसारी निवासी कटसहरा, थाना हरपुर बुदहट बताया। वह वाहन से संबंधित कोई रजिस्ट्रेशन या खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था। थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। खनन से संबंधित रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।