{"_id":"5fd285ea8ebc3e3b6b555bd1","slug":"action-in-besic-education-gorakhpur-city-news-gkp3763711151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जांच में अनुपस्थित मिले 19 शिक्षक और कर्मचारी, रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जांच में अनुपस्थित मिले 19 शिक्षक और कर्मचारी, रोका गया वेतन
Fri, 11 Dec 2020 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिला समन्वयकों ने गुरुवार को जनपद के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले 19 शिक्षकों-कर्मचारियों का अनुपस्थिति तिथि के दिन का वेतन रोक दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वालों में तीन प्रधानाध्यापक, छह सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र, दो अनुदेशक व एक अनुचर शामिल रहे।
जानकारी के मुताबिक, बीएसए बीएन सिंह ने पिपरौली व उरुवा, जिला समन्वयक रमेश चंद्र व दीपक पटेल ने उरुवा ब्लॉक के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि व शासन की ओर से जारी पांच बिंदुओं पर कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अनुचर अनुपस्थित मिले।