{"_id":"6358f490fc6e18174b2d1dfc","slug":"accused-threatening-molested-victim-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा धमकी, गिरफ्तारी न होने पर एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा धमकी, गिरफ्तारी न होने पर एसपी से लगाई गुहार
Wed, 26 Oct 2022 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:19 PM IST
सार
युवती के मुताबिक, बरगदवां निवासी नीरज गुप्ता जुलाई 2021 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने के लिए कहीं तो वह बोला कि दलित हो और शादी नहीं कर सकता हूं। परेशान युवती ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके की एक युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने सुरक्षा देने और गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक, बरगदवां निवासी नीरज गुप्ता जुलाई 2021 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने के लिए कहीं तो वह बोला कि दलित हो और शादी नहीं कर सकता हूं। परेशान युवती ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। युवती का न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया और मेडिकल भी हो गया। आरोप है कि अब इस बात की जानकारी होने पर आरोपी नीरज युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन