फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused Sub Inspector sent to jail for trying to seduce and kidnap teenager in gorakhpur

गोरखपुर: किशोरी से छेड़खानी व अगवा करने के प्रयास के आरोपी दारोगा को भेजा जेल, साथियों की तलाश जारी

Fri, 30 Apr 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Apr 2021 03:16 PM IST
सार

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दारोगा के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
Accused Sub Inspector sent to jail for trying to seduce and kidnap teenager in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के एक गांव में किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी और अपहरण की कोशिश करने के आरोपी दारोगा नरेंद्र चौधरी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दारोगा के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस उसके फरार साथियों की भी तलाश में जुटी है। साथियों के बारे में पूछताछ कर पुलिस ने जानकारी जुटाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के मैनहवा निवासी व बहराइच जिले के रोडवेज चौकी प्रभारी के पद पर तैनात दारोगा नरेंद्र चौधरी ने मंगलवार की देर रात, बावर्दी एक घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़खानी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दारोगा ने अपनी सरकारी पिस्टल के जोर पर पीड़िता को जबरन गाड़ी में भी बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को भी पिस्टल दिखाकर धमकाने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर दरोगा को पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक गीडा देवदत्त मिश्रा ने बताया कि आरोपी दारोगा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed