{"_id":"5e36c5088ebc3e7da67609cc","slug":"accused-ran-away-on-police-custody-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कराने ले गए पुलिस वालों को चकमा देकर भाग निकला बंदी, खेतों में ढूढ़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कराने ले गए पुलिस वालों को चकमा देकर भाग निकला बंदी, खेतों में ढूढ़ रही पुलिस
Sun, 02 Feb 2020 06:18 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बनकटी (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बनकटी (बस्ती)।
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
सरसों के खेत में आरोपी को ढूंढती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सवा किलो गांजा के साथ पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से उस समय फरार हो गया, जब पुलिस बनकटी पीएचसी पर उसका मेडिकल कराने ले गई थी। उसे लेकर गए पुलिस कर्मी हक्का-बक्का होकर इधर-उधर ढूंढने लगे। गन्ना व सरसों के खेतों में काफी खोजबीन के बाद हथकड़ी मिली मगर फरार हुआ दुर्गेश निवासी इस्माइल पुर थाना लालगंज का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के खेतों में तलाश की जा रही है।
लालगंज पुलिस ने क्षेत्र के छिबरामऊ तिराहे से रविवार सुबह 10 बजे उसे एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हेड कांस्टेबल प्रहलाद यादव एक होमगार्ड के साथ उसे बनकटी पीएचसी मेडिकल कराने ले गए। दोपहर दो बजे के करीब मेडिकल कराने के उपरांत पीएचसी से बाहर निकलते समय सिपाही तंबाकू खाने लगा। ध्यान हटते ही मौका पाकर मुलजिम हथकडी समेत कटौघा गांव की तरफ भागने लगा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।