{"_id":"65f74e12e3e5b04f490199d4","slug":"accused-of-shooting-in-dispute-over-dancer-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-500382-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नर्तकी को लेकर हुए विवाद में गोली मारने के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नर्तकी को लेकर हुए विवाद में गोली मारने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा में शनिवार की सुबह चालक मनीष सिंह को गोली मारने के आरोपी पोल्ट्री फार्म मालिक गुड्डू सिंह उर्फ अमृत नाथ सिंह को जेल भेज दिया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी गुड्डू उर्फ अमृत नाथ सिंह रामूडीहा थाना एम्स का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के भटगांवा निवासी मनीष सिंह, रामूडीहा निवासी व पोल्ट्री फार्म मालिक गुड्डू उर्फ अमृत नाथ सिंह का दस वर्षो से ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि मनीष सिंह का देवरिया जिले की भटनी निवासिनी आर्केस्ट्रा डांसर से छह वर्षो से नजदीकी रिश्ते हैं। डांसर के तीन बच्चे और मनीष की पत्नी किरन से दो बेटियां है।
पति के नजदीकी रिश्ते से किरन और मनीष में आए दिन विवाद हो रहा था। क्षेत्र के सोनबरसा और जगदीशपुर के बीच फोरलेन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुड्डू का मुर्गी फार्म है। शनिवार की सुबह मनीष, उसका भाई शिवम, उसका साला संदेश सिंह निवासी भलूही थाना अहिरौली कुशीनगर और गुड्डू सिंह मुर्गी फार्म पर पत्नी का विवाद सुलझा रहे थे। इसी बीच मनीष का उसके मालिक गुड्डू सिंह से कहासुनी हो गई। जिसपर गुड्डू सिंह ने गाली देते हुए दो चार थप्पड़ जड़ दिया। जिसका विरोध करने पर गुड्डू सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल की नली मनीष के सिर पर लगा दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस की रिपोर्ट भेजी जाएगी।