फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of robbing a trailer driver of diesel at gunpoint

Gorakhpur News: असलहा दिखाकर ट्रालर चालक से डीजल लूटने का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a trailer driver of diesel at gunpoint
कौड़ीराम। बांसगांव इलाके में ट्रेलर चालक ने आरोप लगाया है कि असलहा दिखाकर कुछ बदमाशों ने डीजल लूट लिया। वारदात के बाद मोबाइल फोन भी छीन लिया। ट्रेलर मालिक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार निवासी ट्रेलर मालिक विकास गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका चालक शनिवार देर रात भरवलिया-बेलीपार स्थित पेट्रोल पंप से ट्रेलर की टंकी फुल कराने के बाद निकला था। रात करीब साढ़े 12 बजे कौड़ीराम जीरो पॉइंट पर नींद आने के कारण वह चाय पीने के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने चालक को असलहा दिखाकर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद ट्रेलर से ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल निकलवा लिया, जिसकी कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed