फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of murder of parents arrested, wife... bids him to hang himself

Gorakhpur News: मां-बाप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी.. बोली दे दो फांसी

Fri, 31 May 2024 06:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of parents arrested, wife... bids him to hang himself
गोला (गोरखपुर)। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में 26 मई की देर रात बुजुर्ग मां-बाप की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी दयानंद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़हलगंज के एक गांव में घूमकर खाना मांग रहा था, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी जब पत्नी हो हुई तो वह रोते हुए बोली कि पति को फांसी दे दी जाए, वह मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल लेगी।
विज्ञापन


फत्तेपुर गांव में रविवार की देर रात नशेड़ी बेटे दयानंद ने अपने घर के बरामदे में सो रहे पिता राजपति (75) व माता मुराती देवी (75) के सिर पर हैंडपंप के हैंडल से वार कर दिया था। इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता की अस्पताल में मौत हुई। हत्या करने के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। घर के लोग भी उसकी गिरफ्तारी न होने से दहशत में थे।
विज्ञापन

पति की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर आरोपी दयानंद की पत्नी चंदा ने पुलिस से कहा कि मेरे पति ने मेरे बुजुर्ग सास और ससुर की हत्या की है। उसे फांसी होनी चाहिए। मैं अपने बच्चों को मजदूरी करके पेट पाल लूंगी। सात वर्ष से वह कई बार मेरी हत्या का प्रयास कर चुका है। वह मेरी और मेरे बच्चों की भी हत्या कर सकता है। मुझे अपने परिवार पर पूरा भरोसा है। वे लोग मेरा साथ देंगे, लेकिन उसे हर हाल में सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांव में बांटी थी आरोपी की फोटो
पुलिस ने बताया कि कई गांवों में आरोपी की फोटो और थाने का मोबाइल नंबर बांटा था। बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी बड़हलगंज थाना क्षेत्र के जमीन शुक्ल गांव में दिखा। उसे देखते ही मुखबिर ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed