{"_id":"69e5453ce38bd0e9700b0e60","slug":"accused-of-making-the-video-obscene-and-making-it-viral-on-social-media-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1294717-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप
Mon, 20 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पीपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2025 में उनकी बेटी की शादी के दौरान गांव के अनिल निषाद ने घर की महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाया था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। उस समय आकाश गुप्ता भी उसके साथ मौजूद था। बाद में गांव के लोगों के हस्तक्षेप से 20 मई 2025 को जंगल कौड़िया चौकी पर सुलहनामा हुआ, जिसमें आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया था। पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल को आरोपी ने उसी वीडियो को एडिट कर अश्लील बना दिया फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।