फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of making obscene video and posting it on social media arrested

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित यादव पिछले छह माह से अश्लील शरारत का वीडियो बना रहा था। पहले यह विडियो रामगढ़ताल नौकायन पर बनाता था, लेकिन जब वहां पुलिस ने मना किया तो मोहद्दीपुर स्थित ह्वी-पार्क में अश्लील शरारत का वीडियो बनाने लगा।

विज्ञापन
Accused of making obscene video and posting it on social media arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील शरारत का वीडियो बनाकर अश्लीलता फैलाने के आरोपी को शनिवार को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित यादव निवासी मठिया बुजुर्ग, जगदीशपुर थाना खोराबार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित यादव पिछले छह माह से अश्लील शरारत का वीडियो बना रहा था। पहले यह विडियो रामगढ़ताल नौकायन पर बनाता था, लेकिन जब वहां पुलिस ने मना किया तो मोहद्दीपुर स्थित ह्वी-पार्क में अश्लील शरारत का वीडियो बनाने लगा। इसके बाद लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर शिकायत की थी। साथ ही एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में लग गई थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जहां महिला/पुरुष अपने परिवार के साथ टहलने जाया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर लोगों का अमित यादव अश्लील शरारती वीडियो अपने साथियों के साथ बनाता था। उसे सोशल मीडिया पर डालकर रुपये भी कमाता था। इस वीडियो से समाज में गलत संदेश जा रहा था। यहां तक की लोग परिवार के साथ ह्वी-पार्क में जाना बंद कर दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed