फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of embezzling money by tampering with billing software, court sent him to jail

बिल एडिट-डिलीट कर उड़ाए 2 करोड़: संगम साड़ी का कैशियर गिरफ्तार, सादे कागज पर देता था डुप्लीकेट बिल

Sat, 30 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 02:40 AM IST
सार

आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर बिलिंग सॉफ्टवेयर में हेराफेरी की और लंबे समय तक बिल एडिट व डिलीट कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कई ग्राहकों को बिल नहीं दिया गया, जबकि कुछ मामलों में सादे कागज पर डुप्लीकेट बिल देकर लेनदेन छिपाया गया।

विज्ञापन
Accused of embezzling money by tampering with billing software, court sent him to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

संगम साड़ी सेंटर में करीब दो करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड कैशियर को बृहस्पतिवार की रात कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल छितौनी निवासी रवि प्रताप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामला गोलघर और गोरखनाथ क्षेत्र में संचालित संगम साड़ी सेंटर और गीता होलसेल मार्ट से जुड़ा है। दुकान संचालिका वंदना टेकरीवाल ने पांच कर्मचारियों पर कैश और सामान की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर बिलिंग सॉफ्टवेयर में हेराफेरी की और लंबे समय तक बिल एडिट व डिलीट कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कई ग्राहकों को बिल नहीं दिया गया, जबकि कुछ मामलों में सादे कागज पर डुप्लीकेट बिल देकर लेनदेन छिपाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दुकान में कैशियर और सेल्समैन के रूप में कार्य करता था और बिलिंग प्रक्रिया में कूटरचना कर गबन को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सामान और नकदी के गबन की पुष्टि की बात सामने आई है।


स्टॉक और बिलिंग रिकॉर्ड के मिलान के दौरान भारी अंतर मिलने पर पूरे मामले का पता चला। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी और बाद में दुकान छोड़कर भाग गए थे। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed