फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused of electrocuting businessman was sent to jail

Gorakhpur: व्यापारी को करंट से झुलसाने के आरोपी को भेजा गया जेल, नाराज परिजनों ने लगाया था जाम

Wed, 19 Jul 2023 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

व्यापारी आशीष जायसवाल की खजनी कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। उनकी दुकान से मयंक मिश्रा ने उधारी पर एक महीने पहले सामान लिया था। आरोप है कि 11 जुलाई को रुपये वापस मांगने पर मयंक ने अपने साथियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया। आशीष जान बचाने पड़ोसी के घर की छत पर गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
accused of electrocuting businessman was sent to jail
खजनी व्यापारी को करंट लगाने के आरोप में पकड़ा गया मयंक मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के खजनी में उधार के रुपये वापस मांगने पर हार्डवेयर व्यापारी को करंट से झुलसाने के आरोपी मयंक धर मिश्रा उर्फ डब्लू को पुलिस ने मंगलवार को जेल भिजवा दिया। इसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने परिजनों के साथ उग्र प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।
विज्ञापन


आरोपी मयंक धर मिश्रा मउमुक्तावन खजनी का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी आशीष जायसवाल की खजनी कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। उनकी दुकान से मयंक मिश्रा ने उधारी पर एक महीने पहले सामान लिया था। आरोप है कि 11 जुलाई को रुपये वापस मांगने पर मयंक ने अपने साथियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 300 साल की धरोहर को समेटे हुए है इमामबाड़ा इस्टेट, आज भी मौजूद है रौशन अली का सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष जान बचाने पड़ोसी के घर की छत पर गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे। उधर, घरवालों का आरोप है कि मयंक ने उन्हें छत से धक्का दे दिया था, जिससे वह हाईटेंशन तार की करंट की चपेट में आकर झुलस गए। लखनऊ में उनका उपचार चल रहा है।

इसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया गया था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार की देर शाम में ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed