{"_id":"619c7d296e14ea28213b2ee5","slug":"accused-of-converting-religion-sent-to-jail-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने पत्नी को छोड़ा, पति के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने पत्नी को छोड़ा, पति के खिलाफ दर्ज किया केस
Tue, 23 Nov 2021 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:03 AM IST
सार
रविवार को आरोपी पति-पत्नी को हियुवा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था, मामला बांसगांव क्षेत्र का है। पुलिस ने बाद में महिला को छोड़ दिया और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव वार्ड संख्या एक में कई दिनों से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में पकड़े गए दंपती में से पुलिस ने पत्नी को छोड़ दिया जबकि पति के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता राजन सिंह, छोटू सिंह, सिंटू सिंह, सर्वेश सिंह, बिट्टू सिंह, शनि गुप्ता एवं बिक्की सिंह ने रविवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक से दंपती को पकड़ा था। गगहा क्षेत्र के ग्राम ऊंचेर निवासी लालचंद व पत्नी रंभा पर गरीब वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप था।
विज्ञापन
दंपती को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान धर्म विशेष का साहित्य भी बरामद किया था। परंतु बाद में महिला को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने बताया कि सोमवार को आरोपित लालचंद के विरुद्घ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिर्वतन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 की धारा 3/5 (1) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पहले शांति भंग की आशंका में किया था चालान
धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद बांसगांव पुलिस ने इस मामले में पहले दंपती का शांति भंग में चालान किया। इसके बाद महिला को छोड़ दिया गया। दूसरे दिन सोमवार को पति लालचंद के खिलाफ धर्म परिवर्तन से संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया।