{"_id":"64d0995a5695e6ea7e0bf510","slug":"accused-of-beating-woman-arrested-for-refusing-to-peep-while-taking-bath-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नहाते वक्त ताक-झांक से मना करने पर महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार, महिला के सिर में आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहाते वक्त ताक-झांक से मना करने पर महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार, महिला के सिर में आई गंभीर चोट
Mon, 07 Aug 2023 12:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:42 PM IST
सार
महिला में तहरीर में कहा है कि उसकी छोटी दादी घर के पास नल पर नहा रही थीं। आरोपी ताख-झांक कर रहा था। दादी की नजर आरोपी शिवकुमार पर पड़ गई। उन्होंने ताक-झांक करने से मना किया तो वह पास में आकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर पास में पड़े ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी शिवकुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सिकरीगंज के एक गांव में 50 वर्षीय महिला को नहाते समय देखने और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान सिकरीगंज क्षेत्र निवासी शिवकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला में तहरीर में कहा है कि उसकी छोटी दादी घर के पास नल पर नहा रही थीं। आरोपी ताख-झांक कर रहा था। दादी की नजर आरोपी शिवकुमार पर पड़ गई। उन्होंने ताक-झांक करने से मना किया तो वह पास में आकर अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर पास में पड़े ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग आ गए। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज
पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया और फिर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने धारा बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ मनीष यादव ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है और उसके आंख के पास की हड्डी टूट गई है।