फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Barriers and bollards in Chatori Gali will be swapped around over the next three days.

Gorakhpur News: चटोरी गली में तीन दिन में आपस में बदले जाएंगे बैरियर और बोलार्ड

Tue, 27 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Barriers and bollards in Chatori Gali will be swapped around over the next three days.
गोरखपुर। चटोरी गली के पास गोलघर स्थित पुलिस चौकी के निकट बैरियर और बोलार्ड की जगह तीन दिन में बदली जाएगी। व्यापारियों की मांग पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने सहमति जताई है। इसके तहत बैरियर की जगह बोलार्ड और बोलार्ड की जगह बैरियर लगाया जाएगा ताकि ग्राहकों को आने-जाने में आसानी हो।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम के सभाकक्ष में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से गठित इंदिरा बाल विहार चटोरी गली व्यापार मंडल की जानकारी दी। इसमें अनिल सिंह को अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को उपाध्यक्ष और उपेंद्र यादव को महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चटोरी गली में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने के अभियान और दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए नगर निगम की ओर से किए गए इंतजामों की सराहना की। इसके लिए मेयर, नगर आयुक्त और निगम प्रशासन का आभार जताया। साथ ही बंद पड़े साउंड सिस्टम और फव्वारे को दोबारा चालू कराने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पहले बैरियर और बोलार्ड की व्यवस्था बदली जाएगी, इसके बाद अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर विचार होगा। व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए यथासंभव हर 15 दिन में बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस पर व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। बैठक में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और पार्षद अजय राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed