फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher MLC election: Vote counting today; 43,533 votes to be counted across 14 tables.

शिक्षक एमएलसी चुनाव : मतगणना आज, 14 टेबलों पर गिने जाएंगे 43,533 मत

Tue, 27 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher MLC election: Vote counting today; 43,533 votes to be counted across 14 tables.
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन स्थित मतगणना स्थल पर 14 टेबल पर 43,433 मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की जाएगी। 50-50 मतों का बंडल बनाया जाएगा। इसके बाद प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होगी। पहली वरीयता के मतों से जीत का फैसला नहीं होने पर निर्वाचन नियमों के अनुसार दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जाएगी। देर रात तक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और नगर आयुक्त अजय जैन ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मतगणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों तथा वाहनों की पार्किंग सहित अन्य प्रबंधों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर हर प्रत्याशी का एक-एक प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed