{"_id":"6aa85fb0451eca30830b4d7a","slug":"accused-of-attempting-to-set-a-fire-using-petrol-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451040-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का आरोप
Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
गोला। गोपालपुर वार्ड नंबर नौ के सभासद एवं जूता व्यवसायी विनय कुमार सैनी ने एक शिक्षक की पत्नी पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने जांच कस्बा इंचार्ज को सौंपी है।
सभासद के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम महिला अपनी बेटी और ननद के साथ कार से दुकान पर पहुंची। आरोप है कि पूर्व में शिक्षक के खिलाफ बीएसए से की गई शिकायत को लेकर महिला ने गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद झोले में रखे पॉलिथीन से पेट्रोल निकाल कर उन पर डालने की कोशिश की। इस बीच पेट्रोल साड़ी में उलझकर काउंटर और सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान कुछ युवकों ने वीडियो भी बनाया।
वहीं शिक्षक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सभासद से पहले घनिष्ठता थी और उन्होंने एक लाख रुपये से अधिक उधार लिए थे। रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।