{"_id":"5e0c60a38ebc3e881d0f9c41","slug":"accused-in-custody-case-on-objectionable-comment-on-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस, हिरासत में आरोपी
Wed, 01 Jan 2020 02:36 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। (File)
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित रितेश बरनवाल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस रोड निवासी रितेश बरनवाल ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को एसएसपी एवं कैंट पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मनबढ़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आने वाले 48 घंटे में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। कैंट पुलिस ने साइबर सेल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजघाट क्षेत्र के गीता प्रेस निवासी रितेश बरनवाल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, ऐसी टिप्पणी जिससे अशांति की स्थिति पैदा हो और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इतनी हो सकती है सजा
धारा 294 : अश्लील टिप्पणी करना (सजा तीन महीने या जुर्माना)
धारा 505 : ऐसी टिप्पणी जिससे अशांति हो सकती है (सजा तीन साल या आर्थिक जुर्माना)
66 आईटी एक्ट : साइबर अपराध (सजा दो या तीन साल)