{"_id":"5ff220bd8ebc3e40a443ac9d","slug":"accused-arrested-gorakhpur-city-news-gkp379436985","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती और हत्या की कोशिश के मामले में 12 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती और हत्या की कोशिश के मामले में 12 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
Mon, 04 Jan 2021 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय गुलरिहा में वर्ष 2008 में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में डकैती, हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के बेलदारीपुरवा निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को घटना के बाद से ही पकड़ लिया था।
जानकारी के मुताबिक, मुड़िला गांव निवासी त्रिलोकी ठठेरा की सराय गुलरिहा में ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि जनवरी 2008 में उनकी दुकान में सात लोगों ने डाका डाला था। तब थानेदार रहे राजीव रंजन उपाध्याय ने केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। उसी समय आरोपियों से मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले में इंद्रजीत भी वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में थी कि मुखबिर के जरिए गुलरिहा में उसके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।