फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused arrested by police due to try murder and robbery

डकैती और हत्या की कोशिश के मामले में 12 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Mon, 04 Jan 2021 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
accused arrested by police due to try murder and robbery
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय गुलरिहा में वर्ष 2008 में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में डकैती, हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के बेलदारीपुरवा निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को घटना के बाद से ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुड़िला गांव निवासी त्रिलोकी ठठेरा की सराय गुलरिहा में ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि जनवरी 2008 में उनकी दुकान में सात लोगों ने डाका डाला था। तब थानेदार रहे राजीव रंजन उपाध्याय ने केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। उसी समय आरोपियों से मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले में इंद्रजीत भी वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में थी कि मुखबिर के जरिए गुलरिहा में उसके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed