{"_id":"6ab8384ff766bdf8180d3d97","slug":"accused-arrested-for-sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1465060-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने के आरोपी को एम्स थाना पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुशीनगर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया कि पटहेरवा क्षेत्र के सठियांवा निवासी रितेश सिंह उर्फ वाल्मीकि के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच की। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन