फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for duping businessman of Rs 15 lakh

Gorakhpur News: कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping businessman of Rs 15 lakh
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में कारोबारी से फर्जी आधार कार्ड के जरिये 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बेचू चौधरी गुलरिहा के सेमरा नंबर-2 का रहने वाला है। वह मूलरूप से कुशीनगर जिले के रामकोला के मोरवन गांव का निवासी है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राप्तीनगर फेज-4 निवासी श्रीकृष्ण सिंह बघेल ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके परिचित विनय कुमार शाही ने उनसे करीब 16 लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों के बीच पुरानी पहचान और विश्वास होने के कारण रकम अलग-अलग समय पर दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद विनय कुमार शाही ने अपने एक दोस्त को व्यापार में नुकसान होने की बात कहकर पीड़ित से फिर मदद मांगी। उसने बेचू चौधरी को कारोबारी बताकर मिलवाया और भरोसा दिलाने के लिए आधार कार्ड भी दिखाया। विश्वास में आकर श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी के खाते से तीन चेकों के जरिये कुल 15 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के नाम पर उधार लिया गया था, उसी नाम की फर्जी आईडी तैयार कर रकम खाते में ट्रांसफर कराई गई। बाद में जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पहचानने से ही इनकार कर दिया।
पीड़ित ने जब बताए गए पते पर जाकर जानकारी जुटाई तो मामला संदिग्ध लगा। बैंक जांच में भी चेक की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर होने की बात सामने आई। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिये साजिश रचकर रकम हड़पने की आशंका गहरा गई।

शाहपुर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बेचू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रवि सिंह का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस बैंक खातों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed