{"_id":"621881c2fef1ac1a5b59c83a","slug":"accused-arrested-after-tried-to-molest-handicapped-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Feb 2022 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:44 PM IST
सार
आरोपी की पहचान लच्छीपुर निवासी मोहम्मद सिराज के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, उरुवा की मूल निवासी युवती, परिवार के साथ गोरखनाथ क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में बुधवार दोपहर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर मां के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान लच्छीपुर निवासी मोहम्मद सिराज के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, उरुवा की मूल निवासी युवती, परिवार के साथ गोरखनाथ क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने लिखा है कि बुधवार दोपहर 1.30 बजे के करीब दिव्यांग बेटी दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान मोहम्मद सिराज, उनकी बेटी को अकेला पाकर घर के पास ही सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। जहां, उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पत्नी उस ओर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।