फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accusation of threatening to burn the Congress flag; demand for police action.

Gorakhpur News: कांग्रेस का झंडा जलाने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accusation of threatening to burn the Congress flag; demand for police action.
सरदारनगर/ब्रह्मपुर। सोशल मीडिया पर एक युवक की ओर से कांग्रेस का झंडा जलाने की धमकी भरा पोस्ट किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए नई बाजार चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। इसके बाद कार्यकर्ता नई बाजार चौराहे पर भी पहुंचे। हालांकि वहां स्थिति शांत रही।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के अनुसार कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे नई बाजार चौकी पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव अजवर खान, नगर अध्यक्ष रामनवल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौतम, सरदारनगर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल आस मुहम्मद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, विश्व हिंदू सनातन कल्याण परिषद के विशाल त्रिपाठी ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस की ओर से मनुस्मृति जलाने को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिषद की ओर से भी विरोध प्रदर्शन का समय दोपहर एक बजे रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 8:30 बजे से प्रशासन ने उन्हें उनके निजी आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू सनातन कल्याण परिषद और सवर्ण समाज किसी से दबने वाला नहीं है। यदि सवर्णों का विरोध नहीं रुका तो संगठन की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed