{"_id":"6ac01f96bcf76e7c3300dfd2","slug":"accusation-of-selling-trees-standing-on-government-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1472176-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरकारी जमीन पर लगे पेड़ बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरकारी जमीन पर लगे पेड़ बेचने का आरोप
Sat, 03 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
झंगहा। थाना क्षेत्र के झंगहा गांव स्थित खेल मैदान की सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को कटवाकर ढाई लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रशासक रामबेलास यादव ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासक के अनुसार 30 सितंबर को गांव के कुछ लोग सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को कटवा रहे थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ न काटने और कटे हुए पेड़ को उपजिलाधिकारी के आदेश के बिना नहीं बेचने की बात कही। आरोप है कि इसके बावजूद पेड़ को काटकर करीब ढाई लाख रुपये में बेच दिया गया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।