फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accountant held wrong report sent to administration

Gorakhpur News: लेखपाल को ठहराया गलत, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

Tue, 10 Oct 2023 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
Accountant held wrong report sent to administration
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के बढ़नी गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान मारपीट में लेखपाल को गलत ठहराते हुए पुलिस ने रिपोर्ट भेजी गई है। आरोप है कि बिना पुलिस को सूचना दिए ही लेखपाल पैमाइश करने पहुंच गया और फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के बढ़नी गांव निवासी श्रीपत गौड़ (66) का गांव में जमीन खरीदने वाले खोराबार के सूबा बाजार निवासी अरविंद गुप्ता से जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद है। दोनों ने तहसील में आवेदन दिया था। रविवार को छुट्टी के दिन ही लेखपाल पैमाइश करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने गांव में विवाद होने की आशंका और पैमाइश की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तेज शोर से बढ़ रही बेचैनी: मोहल्लों में बैनर लगा बोले शहरवासी, 'डीजे का शोर अब और बर्दाश्त नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश जैसे ही शुरू हुई श्रीपत और अरविंद के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में अरविंद गुप्ता, श्रीपत के बेटे जयप्रकाश और नाती शुभम चाकू लगने से घायल हो गए। गांव में विवाद होने के बाद लेखपाल मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी।

इसी बीच गांव के एक शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी है। दूसरे, श्रीपत की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पैमाइश की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, जिस वजह से मारपीट हो गई और बड़ी घटना हो सकती थी। इस लिए प्रशासन को लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed