फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Account holders of other banks can also withdraw from post office ATM

Good News: दूसरे बैंकों के खाताधारक भी डाकघर के एटीएम से कर सकते हैं निकासी

Fri, 08 Jul 2022 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Jul 2022 11:18 AM IST
सार

डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता, आधार कार्ड के जरिये खोला जाता है। पासबुक उपभोक्ता को ऑनलाइन उपलब्ध होता है। कोई उपभोक्ता, मिनी स्टेटमेंट निकालता है, तो कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

विज्ञापन
Account holders of other banks can also withdraw from post office ATM
डाकघर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब डाकघर के एटीएम से दूसरे बैंकों के कॉर्ड से भी एक बार में दस हजार रुपये तक की निकासी की जा सकती है। यह सुविधा सिर्फ डाकघर के खाताधारकों के लिए ही है। चौथी बार निकासी पर 20 रुपये पेनाल्टी देना होगा।

विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डाकघर का खाताधारक, अपने डाकघर के एटीएम से किसी भी बैंक के एटीएम से निकासी कर सकेंगे। यह सेवा अभी प्रवर डाकघर और कूड़ाघाट शाखा डाकघर में है। यहां लगे डाक एटीएम से खाताधारक तीन बार निशुल्क रुपये निकाल सकेंगे, जबकि चौथी बार से रुपये निकालने पर उन्हें 20 रुपये पेनाल्टी देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका खाता डाकघर और बैंक दोनों जगह है, तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी। बताया कि डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता, आधार कार्ड के जरिये खोला जाता है। पासबुक उपभोक्ता को ऑनलाइन उपलब्ध होता है। कोई उपभोक्ता, मिनी स्टेटमेंट निकालता है, तो कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed