{"_id":"6456b4fa14a837550e0145f4","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-155526-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां बाप की चिता को एक साथ दी मुखाग्नि, फफक पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां बाप की चिता को एक साथ दी मुखाग्नि, फफक पड़े परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला काटा। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर निवासी पति और पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बरईपुर मोड़ के पास अज्ञात कार से यह हादसा हो गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मां-पिता को एक साथ बेटे ने मुखाग्नि दी। सभी की आंखें नम हो गईं।
बाकया क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह और उनकी पत्नी संध्या सिंह शुक्रवार को बेला काटा चौराहे पर दवा कराने आए थे। लौटते वक्त बरईपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा सोनबरसा की तरफ से आ रही कार ने गलत साइड में आकर जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मौत दोनों की एक साथ ही हो गई थी। गांव वालों ने इसकी सूचना दंपति के इकलौते पुत्र साकेत सिंह को दी। साकेत, वर्तमान में हैदराबाद में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे और माता-पिता का अंतिम संस्कार किया।