हाईवे पर हादसा: छह मृतकों में कुशीनगर के पांच यात्री, बस चालक बिहार का
गोरखपुर से यात्रियों को लेकर कुशीनगर जा रही बस का पहिया जगदीशपुर के पास पंक्चर हो गया। दूसरे बस में यात्री सवार हो रहे थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की रात हादसे में मरने वाले सभी छह लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में शामिल बस चालक शैलेश बिहार, जबकि पांच यात्री कुशीनगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले थे। गोरखपुर पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिवारीजनों को सौंप दिया है।
हादसे के शिकार लोग, दिवाली मनाने के लिए विभिन्न शहरों से घर लौट रहे थे। गोरखपुर में ट्रेन से उतरने के बाद बस में सवार होकर कुशीनगर जा रहे थे। एडीजी अखिल कुमार ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें: ऑटो में बैठें तो रहें सतर्क, गोद में बच्चा देखकर करीब आने को न करें नजरअंदाज
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर कुशीनगर जा रही बस का पहिया जगदीशपुर के पास पंक्चर हो गया। दूसरे बस में यात्री सवार हो रहे थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से चार की पहचान तो रात में ही हो गई थी, लेकिन दो लोगों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो जाने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
अब उनकी पहचान हो गई। इसमें से एक बिहार के शैलेश थे, जो बस चालक थे तो दूसरे कुशीनगर के अभिषेक तिवारी थे। अभिषेक बेटे हर्ष के साथ कुशीनगर जा रहे थे। बेटा हर्ष भी घायल है।
इसे भी पढ़ें: एक झटके में छूटा साथ: प्रेमी बोला- कर लो दूसरी शादी, प्रेमिका ने खाया जहर
नाती को अस्पताल में भर्ती कराकर बेटे अखिलेश को खोज रहे थे पिता
हादसे वाली बस में सवार अभिषेक तिवारी (40) पुत्र रामआधार तिवारी अपने 15 साल के बेटे हर्ष तिवारी को लेकर घर लौट रहे थे। हर्ष सैनिक स्कूल लखनऊ में दसवीं का छात्र है। दिवाली पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेटे को लेकर ट्रेन से गोरखपुर आए और बस से घर के लिए निकले थे। हादसे में पिता अभिषेक की मौत हो गई, वहीं बेटा हर्ष मेडिकल काॅलेज में भर्ती है। अखिलेश के पिता राम आधार रात में ही नाती को भर्ती कराने के बाद बेटे को खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचे थे। लेकिन, तब तक पुलिस भी पहचान नहीं कर पाई थी कि शव किसका है। उन्हें ढांढस दिलाया गया था कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती होंगे।
इसे भी पढ़ें: दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान: गोरखपुर होकर जाएंगी 46 स्पेशल ट्रेनें, सीटें खुद जांचें
झांसी से बीटेक कर रहा था नितेश, बहन भी हुई घायल
दुर्घटना में मृत नितेश बीटेक छात्र था। वह अपनी बुआ की बेटी प्रीति के साथ दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहा था। नितेश झांसी से बीटेक कर रहा था तो वहीं प्रीति राय बरेली में पढ़ती है। हादसे में नितेश की मौत हो गई जबकि प्रीति भी घायल हो गई। नितेश तीन भाइयों में छोटा था। पिता मुंबई में काम करते हैं। बड़े भाई विनय सिंह पुणे में काम करते हैं। सूचना पर घर आए। इसी तरह से जनार्दन कुशवाहा बस्ती में टीनशेड लगाने का काम करते थे, दिवाली पर वह भी बस से घर लौट रहे थे। इनकी चार साल की एक बेटी परी है, जबकि 18 महीने का बेटा अर्पित।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कालाबाजारी: बाज नहीं आ रहे धंधेबाज...40 रुपये में बेच रहे नेफेड का 25 वाला प्याज
चार बच्चों के पिता थे बस चालक शैलेश
बिहार के रहने वाले बस चालक 35 वर्षीय शैलेश पटेल की भी हादसे में मौत हो गई। शैलेश के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। दीपक (छह) , ननकी (चार), पूजा (10) और नेहा (आठ)। भाई नरेश पटेल का कहना है कि वे दो भाई हैं। दोनों अलग रहते थे। शैलेश की मौत के बाद उसके परिवार की भी सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई।
इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन भुगतान करें संभलकर वरना खाता हो जाएगा खाली, जालसाजों ने फैला रखा है जाल
लक्ष्मी प्रतिमा रखने घर आ रहा था हिमांशु
हिमांशु यादव ट्रक ड्राइवर था। कानपुर में गाड़ी खड़ी कर वह दिवाली में घर आ रहा था। दिवाली में उसके यहां लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित होती है। ट्रेन से गोरखपुर आया और यहां से बस से जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पांच बहने हैं, तीन की शादी हो चुकी है। दो बहने हिमांशु से भी छोटी हैं उनकी शादी नहीं हुई हैं। पिता खेती-बारी का काम करते हैं। शादी का जिम्मा भी हिमांशु के ऊपर ही था। चार महीने पहले ही घर से निकला था। हिमांशु का मोबाइल,आधार कार्ड, डीएल गायब है, बैग भी खाली है। उधर, एक अन्य यात्री सुरेश पुत्र जवाहिर, पूणे से मुंबई गए और वहां से ट्रेन से गोरखपुर आए। बस में सवार होकर निकले थे। राजगीर का काम करते थे, दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक बेटा डेढ़ साल का है। तीन साल पहले ही शादी हुई है।
इसे भी पढ़ें: लक्ष्मी पंडाल में सो रहे दो किशोरों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरा घायल
ये हैं हादसे में मृतक
- नितेश सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह निवासी मदराहा थाना हाटा जनपद कुशीनगर
- हिमांशु यादव (24) पुत्र बनारसी यादव निवासी मिस्री पट्टी थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर
- सुरेश चौहान (35) पुत्र जवाहर चौहान निवासी रुदवलिया थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर
- शैलेश पटेल पुत्र नंदलाल निवासी दरवलिया थाना जोगापट्टी जनपद बेतिया (बिहार)
- अभिषेक तिवारी (38) पुत्र रामाधार तिवारी धरमपुर विशुनपुरा थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर
- जनार्दन कुशवाहा (26) पुत्र राधाकिशुन कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
ये घायल बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती
- रामविलास जायवाल (58) पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल निवासी बड़वलिया खुर्द जनपद कुबेर स्थान, कुशीनगर
- सोनू गोंड (21) पुत्र शंकर गोंड निवासी हनुमानगंज थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
- मनोज चौहान (25) पुत्र जंतरी चौहान निवासी कोहारगड़ी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- रविंद्र सिंह (53) पुत्र रामअवध सिंह निवासी गंगोली छोटी थाना कुबेरस्थान कुशीनगर
- हर्ष तिवारी (17) पुत्र अभिषेक तिवारी निवासी सेमरा बिडानपुर थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर
- विवेक शर्मा (19) पुत्र जुगुल किशोर शर्मा मुजाहिना रहीम थाना हाटा जनपद कुशीनगर
- रविश कुशवाहा (37) पुत्र अमेरिका कुशवाहा कोरवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
ये घायल जिला अस्पताल में भर्ती
- मुबारक अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी पकवा इनार थाना कसया जनपद कुशीनगर
- हसन पुत्र जहांगीर (24) निवासी गायत्रीनगर थाना पडरौना कुशीनगर
- रामदेव सिंह (34) पुत्र सूर्यवंशी सिंह निवासी डुमरी चिरावन छपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर
- प्रीति सिंह (20) पुत्री रामअशीष सिंह निवासी बडिहरी थाना सुकरौली जनपद कुशीनगर (इलाज कराकर चली गईं)