फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Black marketing Businessmen are not stopping...selling NAFED 25 kg onion for Rs 40

गोरखपुर में कालाबाजारी: बाज नहीं आ रहे धंधेबाज...40 रुपये में बेच रहे नेफेड का 25 वाला प्याज

Sat, 11 Nov 2023 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

गोरखपुर में महंगे प्याज से लोगाें को राहत दिलाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से शहर में स्टॉल लगवाकर प्याज को 25 रुपये किलो के दर से बेचा जा रहा है। लेकिन मंडी के कुछ आढ़ती इस सरकारी प्याज पर भी जमकर मुनाफा वसूलने में लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Black marketing Businessmen are not stopping...selling NAFED 25 kg onion for Rs 40
मंडी में बेचा जा रहा नेफेड का प्याज ।

विस्तार

गोरखपुर जिले के महेवा थोक मंडी में प्याज की कालाबाजारी कम होने का नाम नहीं ले रही। लोगों को राहत दिलाने के लिए नेफेड के जिस प्याज को प्रशासन खुदरा में 25 रुपये किलो बिकवा रहा है, उसे थोक मंडी में 40 रुपये किलो बेचकर आढ़ती इस पर जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


फुटकर बाजार में प्याज 60 रुपये किलो के बीच बिक रहा है। वहीं, थोक में प्याज की कीमत 40 से 48 रुपये किलो है। महंगे प्याज से लोगाें को राहत दिलाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से शहर में स्टॉल लगवाकर प्याज को 25 रुपये किलो के दर से बेचा जा रहा है। लेकिन मंडी के कुछ आढ़ती इस सरकारी प्याज पर भी जमकर मुनाफा वसूलने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे महेवा मंडी का एक आढ़ती नेफेड के प्याज को 40 रुपये किलो की दर से बेचवा रहा था। मंडी के जिम्मेदारों की नजर उस पर न पड़े, इसके लिए दुकान से कुछ दूरी पर डीसीएम पर ही उसने अपनी दुकान सजाई हुई थी। सड़क किनारे ही तराजू लगाकर प्याज को तौलकर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लक्ष्मी पंडाल में सो रहे दो किशोरों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरा घायल

पंजाब के नए आलू ने दी बाजार में दस्तक

गोरखपुर बाजार में पंजाब के नए आलू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पंजाब से नए आलू की एक गाड़ी महेवा थोक मंडी पहुंची। लेकिन, इनकी कीमत पुराने आलू से दोगुनी है। थोक मंडी में नए आलू का भाव 24 से 28 रुपये किलो के बीच रहा। वहीं खुदरा में नया आलू 35 से 40 रुपये किलो के बीच बिका। महेवा मंडी के व्यापारी अजय ने बताया कि पंजाब से नए सफेद आलू की आवक शुरू हो गई है, लेकिन लोकल नए आलू के लिए लोगों को एक महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। नए आलू की आवक कम होने से इनके दाम ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed