फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two teenagers sleeping in Lakshmi pandal were shot one died second injured

Gorakhpur News: लक्ष्मी प्रतिमा पंडाल में सोए किशोर की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Sat, 11 Nov 2023 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरैना में शुक्रवार की रात 12.30 बजे बाइक सवारों ने लक्ष्मी पंडाल में सो रहे दो किशोरों को गोली मार दी। इस घटना में एक की मौत हो जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।

विज्ञापन
Two teenagers sleeping in Lakshmi pandal were shot one died second injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हरपुर-बुदहट इलाके के सुरैना गांव में लक्ष्मी प्रतिमा पंडाल में सोए मोनू निषाद (14) की शुक्रवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि, बगल में सोया उसका दोस्त अजीत निषाद (15) गोली से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भोलू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना की वजह एकतरफा प्यार बताई जा रही है। दरअसल, आरोपी भोलू मूर्ति स्थापित करने वाले नंदू मिश्रा के बेटों अजीत और मोहित की हत्या करने आया था, लेकिन गलतफहमी में गोली मोनू को मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी भोलू निषाद सुरैना गांव के रहने वाले नंदू मिश्रा की बेटी से एकतरफा प्यार करता है। नंदू की बेटी की शादी कहीं और तय हो गई है, इसकी जानकारी होने पर उसने कुछ दिन पहले भी विवाद किया था। उसे लगा कि रात में लक्ष्मी प्रतिमा के पंडाल में नंदू मिश्रा के दोनों बेटे अजीत और मोहित ही सोते है। वह दोनों की एक साथ हत्या कर देगा और फिर उसे रोकने-टोकने वाला कोई नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पंडाल में सुरैना गांव का ही मोनू और नंदू का बेटा अजीत आसपास सोए थे। जबकि मोहित कुछ दूरी पर सोया था। भोलू निषाद रात में बाइक से आया और आसपास सोए मोनू व अजीत पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाएं तरफ सीने में गोली लगने की वजह से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अजीत के हाथ में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


एक किशोर की गोली से मौत हुई है, जबकि दूसरे घायल को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में वारदात की गई है। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed