{"_id":"654df72974b54964830616b2","slug":"theft-happening-inside-auto-in-gorakhpur-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: ऑटो में बैठें तो रहें सतर्क, गोद में बच्चा देखकर करीब आने को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: ऑटो में बैठें तो रहें सतर्क, गोद में बच्चा देखकर करीब आने को न करें नजरअंदाज
Fri, 10 Nov 2023 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:56 PM IST
सार
त्योहार में लोग परिवार के साथ निकलते हैं, फिर ये लोग उसे निशाना बना ले रहे हैं। मोहद्दीपुर के पास 30 अक्तूबर को हुई घटना में भी यही सामने आया था। बच्चा गोद में होने की वजह से करीब आकर वह पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर गोद में मासूम लिए दो से तीन महिलाएं ऑटो में सवार होकर बार-बार नजदीक आने की कोशिश करें तो सतर्क हो जाएं। ये चोरनी भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
दरअसल, गोद में बच्चा होने की वजह से लोग ये सोचते हैं कि बच्चे की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन असल में वह करीब आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं फिर फरार हो जाती हैं। इसकी जानकारी भी तब होती है, जब वह ऑटो से उतरकर जा चुकी होती हैं। वहीं, कई ऐसे ऑटो वाले जालसाज भी हैं जो झांसा देकर गहने व नकदी लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
शहर में इसी तरह का मामला एक बार फिर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, त्योहार में भीड़ बढ़ने पर गैर प्रदेश से आने वाली महिलाओं का गिरोह इस काम को करता है। गोद में बच्चे को ढाल बनाकर वह वारदात को अंजाम देती हैं। एम्स इलाके में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है, जब बुजुर्ग महिला से जालसाजी हुई थी, जिसके आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा था। अब इस तरह के मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ऑटो में सवार होकर गहने, नकदी चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
त्योहार में लोग परिवार के साथ निकलते हैं, फिर ये लोग उसे निशाना बना ले रहे हैं। मोहद्दीपुर के पास 30 अक्तूबर को हुई घटना में भी यही सामने आया था। बच्चा गोद में होने की वजह से करीब आकर वह पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
यह बरतें सावधानी
- ऑटो में सवार होते ही उसपर लगा यूनिक कोड (चार अंक) को याद कर लें।
- ऑटो में बैठने के दौरान कोई करीब आए तो हिचक ना करें, उसे टोकें।
- कोई बच्चा गोद में दे तो सावधानी बरतें, अपने पर्स को आगे रखकर ढक लें।
- यात्रा के दौरान कोशिश करें कि पर्स व कीमती सामान को ढक कर करीब रखें और चेक करते रहें।
- ऑटो में यात्री के सवार होने और उसके उतरने के दौरान अपने सामान को जरूर चेक कर लें।
पूर्व में हुईं घटनाएं
- जून 2023 में शास्त्री चौक के पास बुजुर्ग महिला के साथ ऑटो में इसी तरह की वारदात हुई थी।
- 16 सितंबर 2023 में पुलिस ने दो आरोपियों नौसड़ के अमित कुमार व लालडिग्गी के भकालू को जेल भेजा। वह ऑटो लेकर वारदात करते थे।
- 19 अक्तूबर को एम्स इलाके में एक महिला को झांसा देकर उसका पर्स लेकर जालसाज फरार हो गए थे, आरोपी जेल भेजे गए थे।