{"_id":"64b4e0dfd2d455356b05c998","slug":"accident-on-gorakhpur-varanasi-highway-bus-truck-collided-head-on-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर हादसा: बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 15 चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर हादसा: बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 15 चोटिल
Mon, 17 Jul 2023 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
गोरखपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 50 एटी 7982 और बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर शहर की तरफ आ रहे एक ट्रक संख्या यूपी 30 टी 1445 में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास रविवार को 3:30 बजे रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 13 लोग चोटिल हो गए। वहीं, पीछे से एक बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर बस में घुस गया और उस पर सवार तीन लोग चोटिल हो गए। सभी का मलहम-पट्टी कराया गया। हालांकि, किसी को गंभीर को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज की बस लगभग बीस मीटर पीछे खिसक गई। घटना की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हालांकि, हादसे की वजह से एक घंटे तक एक लेन को बंद कर पड़ा तो एक लेन से आवागमन होने से दो घंटे जाम सा हालत रहा। बाद में क्रेन की मदद से पुलिस ने ट्रक और बस को रास्ते से हटाकर किनारे किया और आवागमन को शाम साढ़े पांच बजे के करीब पूरी तरह से सुचारू कराया जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 50 एटी 7982 और बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर शहर की तरफ आ रहे एक ट्रक संख्या यूपी 30 टी 1445 में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था, इस दौरान बस से सीधी टक्कर हो गई।
घटना के दौरान बस के पीछे चल रहे बाइक सवार महेश यादव निवासी भतेहडी जो एक बच्चे वह महिला के साथ जा रहे थे, वह भी घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज बस के परिचालक लालजी प्रसाद के मुताबिक लगभग 12 यात्री चोटिल हुए हैं। सबसे ज्यादा चोट बस चालक आजमगढ़ के अनूप सिंह को आई है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। संयोग अच्छा था कि सबको हल्की चोट आई थी। डायवर्जन कराकर आवागमन कराया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करा दिया गया है।