फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident occurred during transportation of soil for cricket stadium, demand for ban on movement of dumpers

Gorakhpur News: डंपर की ठोकर से स्कूल की चहारदीवारी गिरी

Fri, 13 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accident occurred during transportation of soil for cricket stadium, demand for ban on movement of dumpers

विज्ञापन
- क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिट्टी ढुलाई के दौरान हुआ हादसा, डंपरों की आवाजाही पर रोक की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महावीर छपरा। बेलीपार थाने के पीछे ताल नदोर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर ने बुधवार देर रात लिटिल स्कॉलर स्कूल की चहारदीवारी में टक्कर मार दी, जिससे उसका एक हिस्सा गिर गया। बाकी हिस्से में दरारें पड़ गईं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब एक बजे स्टेडियम साइट से मिट्टी खाली कर तेज रफ्तार में लौट रहा डंपर अनियंत्रित होकर लिटिल स्कॉलर स्कूल की चहारदीवारी से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार का हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, अन्यथा दिन में स्कूल खुला रहता तो कई बच्चे चोटिल हो सकते थे। बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल आरती सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। तेज रफ्तार और भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत भी दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डंपरों की आवाजाही से सड़क पर धूल का गुबार उठता है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में बीमारी व संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, सैकड़ों डंपरों के आवागमन से सड़क भी जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed