{"_id":"63df356b30df2c01a9047c4d","slug":"accident-in-gorakhpur-dead-bodies-of-four-people-of-same-family-found-in-suspicious-condition-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हैवानियत: गला रेतकर पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, फिर आग लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हैवानियत: गला रेतकर पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, फिर आग लगाकर की खुदकुशी
Mon, 06 Feb 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:05 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की बात सामने आ रही है। फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच की जा रही है। कर्ज का दबाव और जुए के धंधा को लेकर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मकान में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने की सूचना पर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की देर रात झगड़ा होने के बाद पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी, फिर सुबह में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह आठ बजे के करीब घर से धुंआ निकलता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तब तक पति जिंदा था और तड़प रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने आग बुझाने के लिए उसके ऊपर पानी डाला। लेकिन, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से खून से सना सब्जी काटने वाला एक चाकू बरामद किया है। घटना की वजह पति का कर्ज लेकर जुआ खेलने सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवकली गांव के इंद्रबहादुर मौर्य (42) गांव में ही सब्जी बेचकर जीवन यापन करता था। शनिवार की देर शाम सब्जी बेचकर घर लौटा। वह जुआ खेलने का आदी था और इसके लिए वह कर्ज भी लिया करता था। इसी बात को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। शनिवार रात भी विवाद हुआ और इसके बाद पत्नी सुशीला देवी (38) अपने दो बच्चों चांदनी (10) व आर्यन (8) को लेकर सोने चली गई।
विज्ञापन
रात में सोते समय ही इंद्रबहादुर मौर्या ने पत्नी व दो बच्चों की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फिर उसने खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली। रविवार सुबह जानकारी होने के बाद फॉरेसिंक टीम के साथ आईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो भाइयों में छोटा था इंद्र बहादुर, मां गई है बेटी के घर
इंद्रबहादुर दो भाइयों में छोटा था। इंद्र बहादुर पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गांव में रहता था। बड़ा भाई जय बहादुर अपने परिवार के साथ तीन साल पहले घर छोड़कर कहीं चला गया है। वहीं, मां सुभावती देवी छह महीने पहले अपनी बेटी के यहां भिलाई आंख का आपरेशन कराने गई हैं। मौत की खबर मिलने के बाद मां गांव के लिए निकल पड़ी हैं। हालांकि, भाई का अभी कहीं पता नहीं है।
गांव के बाहर बनवाया है मकान
इंद्रबहादुर मौर्य का तीन कमरे का पक्का मकान गांव से बाहर खेत में बना है। उसके घर के पीछे कुछ दूरी पर एक-दो मकान है, जबकि अन्य तरफ दूर-दूर तक मकान है। यही वजह है कि रात में किसी तरह की आवाज या आहट किसी को नहीं मिली। गांव के रामाश्रय मौर्य सुबह खेत में काम कर रहे थे, उन्होंने ही इंद्रबहादुर के घर से धुंआ निकलता हुआ सबसे पहले देखा और आवाज दी, लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया न होने पर गांव के कुछ युवकों को बुलाकर अंदर गए तो मौत का यह नजारा देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की बात सामने आ रही है। फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच की जा रही है। कर्ज का दबाव और जुए के धंधा को लेकर भी छानबीन की जा रही है। सभी पहलू की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।