{"_id":"64e268760f5f6bd5d80c9844","slug":"accident-in-a-shope-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-278467-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्राॅली में ठोकर मारकर ट्रेलर दुकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्राॅली में ठोकर मारकर ट्रेलर दुकान में घुसा
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर शनिवार की देर रात ट्रेलर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ठोकर मारते हुए साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में जा घुसा। इससे चालक घायल हो गया। संयोग अच्छा था कि कोई वहां पर मौजूद नहीं था।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर सहजनवां से बखिरा की तरफ जा रहा था। घघसरा की तरफ से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को जोगिया चौराहे पर ठोकर मारते हुए साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया। ट्रेलर चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाॅक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चालक की पहचान महराजगंज जिले के विद्यासागर के रूप में हुई। ब्यूरो