{"_id":"615c8d128ebc3e959e6fbf74","slug":"accident-gorakhpur-news-gkp411859130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
मृतक रोहित के रोते बिलखते परिजन ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
गोरखपुर से एक ही बाइक से लौट रहे थे
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजनों ने कुछ देर तक हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के टोला धुसुकपुुरवा निवासी धीरेंद्र उर्फ पुजारी (21), रामकेस (22) और रोहित (23) एक ही बाइक से गोरखपुर गए थे। शाम को तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिससे करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। सूचना पर मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि थोड़ी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

पीएम हाउस पर मृतक के पिता को समझाती पुलिस।संवाद- फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन