फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident

सड़क हादसों में आठ घायल

Mon, 22 Feb 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसों में आठ घायल
विज्ञापन

निचलौल, नौतनवां और फरेंदा थाना क्षेत्र में हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल/नौतनवां /फरेंदा। जिले में रविवार को तीन सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। हादसे निचलौल, नौतनवां और फरेंदा थाना क्षेत्र में हुए।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, बुढाडीह गांव टोला घारी निवासी शंकर भारती (55) अपने दो पोते आयुष(4) व समृद्धि (7) को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। अभी वह घर से कुछ दूर पहुंचे ही थे। इसी बीच सिसवा बाजार की तरफ से निचलौल की ओर जा रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार में जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की होगी।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान के पास रविवार की दोपहर कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में अफजल (24) और रवि विश्वकर्मा (20) घायल हो गए। ये दोनों सोनचिरैया थाना फरेंदा के रहने वाले हैं। बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। पीएचसी नौतनवां के चिकित्सक एमपी सोनकर ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी अखिलेश गुप्ता (24) व राजमन (55) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी वे उत्तरी बाइपास के निकट कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में कार में सवार मकसूदल हसन 40 निवासी गोरखनाथ गोरखपुर भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी बनकटी ले गई। जहां से अखिलेश गुप्ता व राजमन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed