फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident

सड़क हादसे में आईटीआई कर्मी की मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसे में आईटीआई कर्मी की मौत
विज्ञापन

बाइक में पीछे से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे लालमनी
फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के दुधौरा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के पास सड़क हादसे में आईटीआई कर्मचारी की मौत हो गई।
सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से हर्रैया की तरफ जाते समय लालमनी (50) पुत्र राम सवारे की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में लालमनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आसपास के लोगों ने बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि हेलमेट लगाने के बावजूद सिर में गंभीर चोट आई थी। हर्रैया थाने के महादेउरी निवासी लालमनी अपनी बाइक से घर जा रहे थे। दुधौरा के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed